UP News: कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

by Nishi_kashyap
कांवड़ यात्रा

लखनऊ,10 जुलाई,2025: उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके लिए मुख्य कावड़ मार्ग व् जरूरी स्थानों पर करीब 29 हजार 454 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही 1845 जल सेवा केन्द्र, 395 ड्रोन, 829 चिकित्सा शिविरों, 1222 पुलिस सहायता केन्द्र/ कन्ट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गई है।

24 घंटे रखी जाएगी निगरानी

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी 587 राजपत्रित अधिकारी, 2040 निरीक्षक, 8,541 महिला मुख्य आरक्षी, 13,520 उपनिरीक्षक, 39,965 मुख्य आरक्षी/ आरक्षी, 1,486 महिला उपनिरीक्षक, 50 कंपनी केन्द्रीय पुलिस बल एवं 1,424 होमगार्ड्स की होगी। कावड़ यात्रा मार्गो पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जायेगी, जबकि मुख्यालय स्तर पर भी 24 घंटे निगरानी की जाएगी।

8 सदस्यीय टीम का किया जाएगा गठन

सोशल मीडिया सेन्टर डीजीपी मुख्यालय में एक आठ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जो 24 घण्टे कांवड़ यात्रा से सम्बन्धित सोशल मीडिया से मिलने वाली सभी जानकारी को सम्बन्धित जिले को प्रेषित करेगी। जिससे भ्रामक खबर व् अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।

यह भी पढ़े: UP Weather Update: यूपी में आज मॉनसून का ‘ट्रिपल अटैक’, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

You may also like