बरेली,13 जून 2025: बरेली से फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। दीर्घकालिक वीजा पर रह रही एक पाकिस्तानी महिला ने अपना फर्जी राशन कार्ड बनवा लिया। महिला सरकारी राशन भी ले रही है। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
उत्तरप्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला बड़ा मामला सामने आया है। बरेली के बारादरी इलाके में पाकिस्तानी महिला दीर्घकालिक वीजा पर रह रही है। बतादें की महिला ने खुद को परिवार की मुखिया बताकर फर्जी राशन कार्ड भी बनवा लिया है और उस राशनकार्ड से सरकारी राशन भी ले रही है। पुलिस ने पाकिस्तानी महिला के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है। फ़िल्हाल पुलिस मामले की जाँच में लगी है।
दीर्घकालिक वीजा पर रह रही थी पाकिस्तानी महिला
बतादें की एसएसपी के निर्देश पर शहर में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सौरभ तोमर सूचनाएँ जुटा रहे थे, उसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि पाकिस्तानी महिला नागरिक फरहत सुल्ताना दीर्घकालिक वीजा पर बारादरी के सूफी टोला में रह रही है।
धोके से बनवाए फ़र्जी कागज़ात
महिला ने सूफी टोला निवासी शाहिद खलील से शादी कर ली है। पाकिस्तानी महिला फरहत सुल्ताना ने धोके से फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया। और इसी तरह फर्जी भारतीय राशन कार्ड भी बनवा लिया। बतादें की फरहत को अभी भारतीय नागरिकता प्राप्त नहीं है तो ऐसे उसका आधार कार्ड बनना संभव नहीं है। पुलिस इस मामले की जाँच में जुटी है। इस मामले में संदिग्ध पाए जाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े: UP News: संगम स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, 18 लोग घायल