यूपी के लोगों के लिए राहत की ख़बर सामने आई है बतादें की यूपी वासियों का मुंबई जाने का सफर अब बेहद आसान होने जा रहा है। लखनऊ से मुंबई के लिए जल्द ही स्लीपर वंदे भारत ट्रैन शुरू होगी।
यूपी विशेषकर पूर्वी और मध्य यूपी वासियों का मुंबई जाने का सफर अब ओर आसान होने वाला है। जानकारी के लिए आपको बतादें की रेलवे वर्ष 2025-26 में देशभर में करीब 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। पिछले साल बरेली-मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर के संचालन को हरी झंडी मिली थी और अब रूट सर्वे भी हो चुका है। इस ट्रेन की समय सारिणी जारी होने का लोग इंतजार कर रहें है। रेलवे अब लखनऊ-मुंबई के बीच बरेली होते हुए वंदे भारत स्लीपर के संचालन की कवायद में जुट गया है। इस रूट पर भी सर्वे पूरा हो चूका है। दोनों ट्रेनों की समय सारिणी जून माह के अंत तक जारी होने की संभावना है।
लखनऊ-मुंबई के बीच स्टेशनों की संख्या ज्यादा है। अधिकारियों का कहना है कि उत्तर रेलवे के दिल्ली कोचिंग यार्ड में वंदे भारत स्लीपर का एक और रैक जून के दूसरे सप्ताह तक पहुंच सकता है। रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन की समय सारिणी भी जल्द जारी कर दी जाएगी।
यूपी को अप्रैल में मिल चुकी है 16 कोच की पहली रैक
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली रैक उत्तर रेलवे को अप्रैल में मिल चुकी है। 16 कोच की इस रैक में एसी 3-टियर, एसी 2-टियर, एसी प्रथम श्रेणी के कोचों में 823 यात्री सफर कर सकेंगे। वंदे भारत स्लीपर का संचालन शुरू होने के बाद लोगों के लिए सफर बहुत आरामदायक हो जाएगा। इसके अलावा सप्ताह में एक दिन चलने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रैन पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा।
यह भी पढ़े: UP Weather: यूपी में कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इस दिन से बढ़ेगा पारा