UP News: चार बच्चों की माँ ने 15 साल छोटे प्रेमी से की कोर्ट मैरिज, पति बोला- ‘डर था कहीं ….’

by Nishi_kashyap
कोर्ट मैरिज

सिद्धार्थनगर,22 जुलाई,2025: उत्तर प्रदेश के भवानीगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला बड़ा मामला सामने आया है। जहाँ एक 40 साल की महिला ने 15 साल छोटे 24 वर्षीय युवक के साथ भाग कर कोर्ट मैरिज कर ली। ये घटना पूरे इलाक़े में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला का नाम जानकी देवी बताया जा रहा है और उसके 4 बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी 18 साल की है, बाकी 3 बेटे 16, 12 और 8 साल के हैं। जानकी देवी ने बताया कि उसकी उस युवक से पिछले 4 साल से बातचीत चल रही थी। युवक से उसकी पहली मुलाकात रिश्तेदारी में हुई थी।

पति को भनक लगी तो बढ़े झगड़े

महिला के पति रामचरन प्रजापति मुंबई में टाइल लगाने का काम करते हैं, को जब पत्नी के अफेयर की जानकारी मिली तो वह तुरंत गाँव लौट आए। लौटने के बाद पत्नी और युवक की मुलाकातों में रुकावट आई, जिससे घर में झगड़े बढ़ने लगे। करीब एक साल पहले जानकी देवी प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। कुछ महीनों बाद वह वापस लौटी और माफी मांगकर घर में रहने लगी।

फिर भागी प्रेमी के पास, थाने में हुआ समझौता

जानकी देवी दोबारा फिर उसी युवक के साथ भाग गई है। पति रामचरन ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। थाने में दोनों पक्षों में समझौता हुआ, जिसके तहत जानकी देवी ने कहा की अब वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है और चारों बच्चे पति के साथ ही रहेंगे।

महिला बोली — ‘अब बच्चों की याद भी नहीं आती’

जानकी देवी ने कहा कि उसे अब अपने बच्चों की भी याद नहीं आती है और वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। वहीं पति रामचरन ने कहा कि अब डर लगने लगा था कि कहीं वह बच्चों को लेकर कोई बड़ा कदम ना उठा ले। इसलिए अब उसे उसके प्रेमी के साथ जाने दिया।

यह भी पढ़ें: UP News: कब्र से गायब हुई 10 साल की बच्ची की लाश, जानिए पूरा मामला

You may also like