एटा, 9 जून 2025: यूपी के एटा जिले से एक दर्दनाक घटना से जुड़ा मामला सामने आया है। जहाँ एक व्यक्ति की कार चलाते समय अचानक ही हार्ट अटैक आने के कारण मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान फर्रुखाबाद के शमसाबाद क्षेत्र के मुरैठी गांव के मानवेन्द्र (38) के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए एटा आया था।
सफर के दौरान आया हार्ट अटैक
सूत्रों का कहना है की, मानवेन्द्र अपने परिवार के साथ रविवार सुबह मुरैठी गांव से एटा में रिश्तेदार के घर जा रहा था। मानवेन्द्र के साथ उनकी पत्नी, बच्चे और चचेरा भाई अंकित कुमार भी था। जब वह शहर के जीटी रोड के पास सीओ कार्यालय के पास पहुँचे, तब मानवेन्द्र को अचानक सीने में दर्द होने लगा। परिजनों ने गाड़ी को साइड में रुकवाया। लेकिन देखते ही देखते मानवेन्द्र को अचानक हार्ट अटैक आ गया।
2 दिन से थी सीने में दर्द की शिकायत
मिली जानकारी के अनुसार उनके चचेरे भाई अंकित कुमार ने तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था ।अंकित ने बताया कि मानवेन्द्र को 2 दिन पहले भी सीने में दर्द हो रहा था। डॉक्टरों ने उसे बचानें की पूरी कोशिश की, लेकिन वह बच नहीं सका और उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े: UP News: गोंडा में बड़ा जमीन घोटाला ! 18 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज