लखनऊ, 22 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम 4 बजे लोकभवन में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। जानकारी के लिए आपको बतादें की इस बैठक में की बड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इनमें नई नगर पंचायतों का गठन, महिलाओं को संपत्ति रजिस्ट्री में छूट, विधानमंडल का मानसून सत्र, और पेयजल व्यवस्था के लिए ज़मीन देने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। कैबिनेट बैठक में इन सभी प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
महिलाओं को रजिस्ट्री पर मिलेगी बड़ी छूट
– अब 1 करोड़ रुपए तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर 1% छूट मिलेगी।
– योगी सरकार महिलाओं को संपत्ति की रजिस्ट्री में स्टांप ड्यूटी में राहत देगी।
– इससे महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी।
– पहले यह छूट सिर्फ 10 लाख की संपत्ति तक थी।
– महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
शहरी निकायों का विस्तार और नई नगर पंचायतें
– योगी सरकार कई नगर निगम की सीमाएँ बढ़ाने जा रही है।
– साथ ही 7 नई नगर पंचायतों का गठन किया जाएगा।
– इसका उदेश्य शहरी इलाकों में बुनियादी सुविधाएँ बेहतर बनाना है
– इसके अलावा शहर व गाँव के बीच संतुलित विकास को बढ़ावा देना है।
अगस्त में होगा विधानसभा का मॉनसून सत्र
कैबिनेट बैठक में अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में विधानमंडल का मॉनसून सत्र कराने पर भी मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही CAG की तीन रिपोर्टों को सदन में पेश करने की भी तैयारी है। यह प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए बड़ा कदम है।
पेयजल और सीवरेज व्यवस्था के लिए मुफ्त जमीन
शहरों में पेयजल, ड्रेनेज, सीवरेज और ठोस कचरा प्रबंधन जैसी योजनाओं के लिए ग्राम समाज की जमीन मुफ्त में दी जाएगी। इससे बुनियादी शहरी सुविधाएँ मजबूत होंगी और अमृत योजना के तहत विकास को रफ्तार मिलेगी।
लोक सेवा आयोग की परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) से जुड़ा एक बड़ा बदलाव भी इस बैठक में पास हो सकता है। अब से आयोग की परीक्षाओं में 3 के बजाय 4 सेट में प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। इससे परीक्षाएँ और ज्यादा पारदर्शी बनेंगी।
यह भी पढ़ें: UP News: ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत 15 हजार से ज्यादा अपराधियों को मिली सजा