UP News: मैनपुरी में भीषण कार हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

by Manu
Mainpuri Accident

मैनपुरी, 01 अगस्त 2025: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी ज‍िले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कार सवार एक ही पर‍िवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर अचानक अनियंत्रित हुई स्विफ्ट कार डिवाइडर पार करते हुए सामने से आते ट्रक में जा घुसी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

सभी लोग आगरा से जन्मदिन पार्टी कर अपने घर वापस आ रहे थे। आपको बता दे कि, हादसे के बाद वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगने से एक घंटे तक जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जाम खुलवाया और आवागमन सुचारू कराया।

ये भी देखे: UP Bus Accident: बाराबंकी में जनरथ एसी बस और ट्रक में टक्कर, 24 यात्री घायल

You may also like