UP News: सीएम योगी के मंत्री को फिर मिली जान से मारने की धमकी

by Nishi_kashyap
धमकी

लखनऊ,16 जुलाई, 2025: भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी और यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को एक बार फिर से सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है।

बतादें की धमकी के साथ साथ अभद्र टिप्पणी और जातिसूचक शब्द भी कहे गए हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारी पीयूष मिश्रा ने हजरतगंज कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और महासचिव अरुण राजभर के खिलाफ सोशल मीडिया साइट पर अभद्र टिप्पणी पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में तीन नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

यह भी पढ़े: UP News:12 साल के मासूम बच्चे को कुत्तों ने नोचा, DM ने उठाया बड़ा कदम

You may also like