UP News: सावन शिवरात्रि पर सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

by Nishi_kashyap
सावन शिवरात्रि

गोरखपुर, 23 जुलाई, 2025: गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पावन सावन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, सावन शिवरात्रि को अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक किया। सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से के सुख-समृद्धि की कामना की।

प्राचीन मानसरोवर मंदिर में मुख्यमंत्री योगी ने भगवान शिव को कमल पुष्प, विल्व पत्र, दुर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद जल, गोदुग्ध और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री योगी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती कर अनुष्ठान को पूर्ण किया।

उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के सुखमय, समृद्धमय,आरोग्यमय व शांतिमय जीवन की मंगल कामना की। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सांसद रविकिशन शुक्ल, विधायक विपिन सिंह, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: पंजाब में बारिश का क़हर! 100 साल पुरानी बिल्डिंग गिरने से मची भगदड़

You may also like