UP News: सड़कों का चौड़ीकरण करवाने समेत शुकतीर्थ में सीएम योगी ने किए कई बड़े ऐलान

by Nishi_kashyap
सीएम योगी

मुजफ्फरनगर,11 जून 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ शुकतीर्थ पहुँचे। वहाँ उन्होंने ऐलान किया कि तीर्थ में संत रविदास की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा की संत समनदास के नाम पर घाट का निर्माण किया जाएगा और सड़कों का भी चौड़ीकरण कराया जाएगा।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मध्य काल में जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, तब संत रविदास के रूप में एक प्रकाश पुंज का उदय हुआ था। सीएम योगी ने समाज को नई चेतना देने का भी काम किया।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को शुकतीर्थ पहुँचे। जहाँ उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भी सम्मान नहीं दिया था। योगी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन के जिस कॉलेज में बाबा साहब ने पढ़ाई की थी, उसे भी खरीद कर उनकी स्मृति संजोने का काम किया है।

उन्होंने कानून व्यवस्था पर वार करते हुए कहा की अब कांधला और कैराना जैसी घटनाएँ नहीं हो सकती और साथ ही ये ऐलान किया कि तीर्थ में संत रविदास और ज्ञान भिक्षुक दास की मूर्तियाँ लगाई जाएँगी। संत समनदास के नाम पर घाट का निर्माण करवाया जाएगा और साथ ही सड़कों का भी चौड़ीकरण कराया जाएगा।

यह भी पढ़े:  UP News: दो फॉलोअर कम होने पर महिला पहुँची थाने, पति पर लगाए आऱोप

 

You may also like