UP News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की परेशानियाँ

by Nishi_kashyap
जनता दर्शन

यूपी,24 जुलाई,2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी ने गरीबों की जमीन पर कब्जा किया है तो जमीन को कब्जा मुक्त कराने के साथ दबंगों को सबक सिखाया जाए।

सीएम योगी ने कहा की जमीन का मामला यदि किसी परिवार के बिच हो तो दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर उसका समाधान करवाएँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देगी।

सीएम योगी ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की परेशानियाँ सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

कोई भी किसी की जमीन पर कब्जा न करने पाए- सीएम योगी

एक महिला ने जनता दर्शन में जमीन कब्जा किए जाने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमीन कब्जा की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी- सीएम योगी

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुँचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।

यह भी पढ़ें: CET Exam 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की बड़ी अपडेट

You may also like