UP News: मुख्य सचिव ने पंचायत सहायकों को दिए जरूरी निर्देश

by Nishi_kashyap
मुख्य सचिव

यूपी,28 जुलाई,2025: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को पंचायत सहायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर बातचीत की और जीरो पावर्टी अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कई जरूरी निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी पंचायत सहायकों के साथ सीधा संवाद कर जीरो पॉवर्टी अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जरूरी निर्देश दिए।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत योजना के डाटा बेस के अनुसार, लगभग 5 लाख 68 हजार लोग ऐसे हैं, जिनके आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकते हैं। उन्होंने पंचायत सहायकों को निर्देश दिए कि वे जीरो पॉवर्टी प्रोग्राम के तहत चिह्नित परिवारों की जानकारी का आयुष्मान भारत योजना के डाटा बैंक से मिलान करें और जिनका कार्ड अभी तक नहीं बना है, उनके कार्ड अगले दो-चार दिनों में बनाकर पात्रों को उपलब्ध करवाएँ।

पेंशन योजना के बारे में उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने वाले ऐसे लाभार्थी जो अब मृतक हो चुके हैं, उनके स्थान पर नए पात्र लाभार्थियों को शामिल किया जाए। उन्होंने पंचायत सहायकों से योजनाओं में सक्रिय सहयोग करने की अपेक्षा की, जिससे जीरो पॉवर्टी अभियान को गति प्रदान किया जा सके।

यह भी पढ़ें: गलियारों में चर्चा! करण भूषण सिंह और प्रतीक भूषण सिंह ने की सीएम योगी से मुलाक़ात

You may also like