UP News: आगरा में तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को रौंदा, 4 लोगों की मौत

by Manu
आगरा news

आगरा, 24 अक्टूबर 2025: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद मां-बेटे को रौंद डाला। चालक ने गाड़ी न रोकी और डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलटकर घर के बाहर बैठे लोगों पर जा गिरी। इस भयानक दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

थाना न्यू आगरा के अंतर्गत केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर नगला बूढ़ी इलाके में ये वारदात घटी। पुलिस के अनुसार, रात के अंधेरे में तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक सवार को चपेट में लिया, फिर मां-बेटे को कुचल दिया। कार डिवाइडर से टकराई और तीन बार पलटकर घर के बाहर बैठे लोगों पर आ गिरा। आसपास के लोग चिल्लाने लगे, और किसी तरह घायलों को बाहर निकाला।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि तीन घायल अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने कार को उठाकर सड़क जाम कर दी, और मुआवजे की मांग की। उनका आरोप था कि चालक नशे में धुत था।

ये भी देखें: आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान उंटगन नदी में 13 युवक डूबे, 3 शव बरामद

You may also like