UP News: 4 छात्राओं ने भगवान शिव से रचाई शादी, ब्रह्मचर्य और सेवा का लिया संकल्प

by Nishi_kashyap
शादी

झांसी, 23 जुलाई, 2025: झांसी जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली अनोखी खबर सामने आई है। बतादें की क्षेत्र में 4 युवतियों ने दुनियावी जीवन को छोड़कर भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग से विवाह कर लिया। यह आयोजन आस्था, समर्पण और अध्यात्म से जुड़ा हुआ था, जिसने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींचा।

यह विशेष विवाह समारोह मऊरानीपुर के कुंज बिहारी पैलेस में आयोजित किया गया। इसे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से आयोजित किया गया था। इस दौरान चारों युवतियाँ — वरदानी, रेखा, कल्याणी और आरती पूरी विधि-विधान से विवाह संस्कार में शामिल हुईं और भगवान शिव को पति रूप में स्वीकार किया।

कैसा था विवाह समारोह ?

इस समारोह को पारंपरिक हिंदू शादी की तरह ही सजाया गया था। इसमें सबसे खास बात यह थी कि भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग को दूल्हे के रूप में सजाया गया। उसे पगड़ी पहनाई गई और नंदी के साथ बारात निकाली गई। बारात का पूरे रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद चारों युवतियों ने शिवलिंग को वरमाला पहनाई और सात वचनों की शपथ ली जैसे ब्रह्मचर्य का पालन,त्याग, सेवा और समाज के कल्याण में जीवन समर्पित करना।

लिया आजीवन ब्रह्मचर्य का संकल्प

इस विवाह के जरिए चारों युवतियों ने जीवनभर ब्रह्मचर्य का पालन करने और समाज सेवा के मार्ग पर चलने का फैसला लिया। वे अब सांसारिक जीवन से अलग होकर ईश्वर की भक्ति और मानव सेवा को ही अपना लक्ष्य बनाना चाहती हैं।

ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ाव

ब्रह्माकुमारी संस्था के अनुसार, अब तक करीब 50 हजार से ज्यादा युवतियाँ इसी तरह ईश्वर को अपना जीवन समर्पित कर चुकी हैं। अब ये चारों छात्राएँ भी उसी आध्यात्मिक मार्ग पर चल पड़ी हैं।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

इस अनोखे विवाह को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। कई लोगों ने इसे ‘आध्यात्मिक क्रांति’ कहा और युवतियों की निष्ठा व त्याग की सराहना की। समाज के लिए यह एक उदाहरण बनकर उभरा है कि किस तरह आज की पीढ़ी भी धर्म और सेवा की राह चुन सकती है।

यह भी पढ़ें: UP News: योगी कैबिनेट में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, महिलाओं के लिए लिया गया बड़ा फैसला

You may also like