यूपी,16 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बेहद दखद भरी घटना सामने आई है। बतादें की ज़िले में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला। यहाँ पर नानपारा तहसील के विकास खंड शिवपुर के थाना खैरीघाट के ग्राम खम्हरिया में 12 साल के मासूम बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोचकर घायल कर दिया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने संज्ञान लेते हुए जिला विकास अधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को संयुक्त रूप से मौके की जाँच करने और आवारा कुत्तों पर प्रभावी रोकथाम लगाने के निर्देश जारी किए।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने अब तक कोई प्रभावी कार्यवाही न करने पर खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी एवं पंचायत सचिव का वेतन बाधित करने का भी आदेश दिया है।
ग्रामीणों ने की कुत्तों को पकड़ने की मांग की
बतादें की जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों को सचिव के जरिए आवारा कुत्तों को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही के सम्बन्ध में पूर्व में अनेकों बार निर्देशित करने के बावजूद ऐसे प्रकरण संज्ञान में आने पर कड़ी अप्रसन्नता व्यक्त की है। देर रात कुत्ते के हमले में घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में घूम रहे आदमखोर कुत्तों को शीघ्र पकड़ने की माँग की है।
यह भी पढ़े: Gold Sales Drop: गोल्ड से दुरी बना रहे ग्राहक! कोविड के बाद बिक्री में सबसे बड़ी गिरावट