UP NEWS: यूपी के औरैया में पांच थाना प्रभारी समेत 11 पुलिसकर्मियों का तबादला

by Manu
तबादला

औरैया, 31 मई 2025: UP Police Transfer: औरैया में एसपी अभिजीत आर शंकर ने शुक्रवार देर रात पांच थानों के प्रभारियों सहित 11 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। अजीतमल कोतवाल राजकुमार सिंह को सदर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई, जबकि सदर कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी को अजीतमल कोतवाली भेजा गया।

दिबियापुर थाने में लंबे समय से तैनात मुकेश बाबू चौहान को बिधूना कोतवाली का प्रभारी बनाया गया।

बिधूना कोतवाल रवि श्रीवास्तव का तबादला झांसी परिक्षेत्र में हो गया।
दिबियापुर में अपराध निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी को थाना प्रभारी बनाया गया। अयाना थाना प्रभारी विनोद कुमार को सहायल थानाध्यक्ष और सहायल के थानाध्यक्ष अजय कुमार को अयाना थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

अपराध शाखा के वीनेश कुमार सिंह को दिबियापुर का अपराध निरीक्षक बनाया गया। कुदरकोट थाने के उप निरीक्षक बालेंद्र कुमार पांडेय को ऐरवाकटरा, अजीतमल के उप निरीक्षक उमेश चंद्र को कुदरकोट और उप निरीक्षक हरिओम को ऐरवाकटरा थाने भेजा गया।

राजकुमार सिंह, मुकेश बाबू चौहान, अजय कुमार सहित अन्य ने अपने नए पदों का कार्यभार संभाल लिया है। औरैया एसपी ने बताया कि यह तबादले कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए किए गए हैं।

ये भी देखे: UP NEWS: उत्तर प्रदेश में 5 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

You may also like