UP Monsoon Update: यूपी के कई जिलों में आज भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी

by Nishi_kashyap
बारिश

यूपी, 06 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बतादें की पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तेज बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

इन जिलों में ‘भारी बारिश’ की संभावना

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है साथ ही इन क्षेत्रों के आस पास के इलाकों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

मुरादाबाद
रामपुर
बरेली
पीलीभीत
संभल
बदायूं
महोबा
झांसी
ललितपुर
गाजियाबाद
हापुड़
गौतम बुद्ध नगर
बुलंदशहर
मथुरा
आगरा
फिरोजाबाद
अमरोहा

वज्रपात की संभावना वाले जिले

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, महोबा, झांसी, ललितपुर,सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर।

यह भी पढ़े: Haryana News: ब्रांडेड खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता पर खड़े हुए सवाल, जानिए पूरा मामला

 

You may also like