यूपी, 27 जून 2025: उत्तर प्रदेश से मानसून संबंधी बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की यूपी प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में अभी तक मॉनसून ने दस्तक नहीं दी है। हालाँकि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। जिसके बावजूद केवल इन इलाकों में हल्की बारिश ही हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इस देरी के पीछे का कारण स्पष्ट किया है और बताया कि दिल्ली-NCR समेत पश्चिमी यूपी में क्यों मॉनसून धीमा पड़ा है। मौसम विभाग ने कहा की अगले 3-4 दिनों में मौसम में बदलाव आएगा और मॉनसून जल्द ही रफ्तार पकड़ेगा।
पश्चिम यूपी में मॉनसून की देरी के कारण और आगामी अनुमान
लोगों को बारिश का इंतजार
पिछले कुछ दिनों से दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में लगातार बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है केवल कुछ इलाकों में ही हल्की बारिश दर्ज की गई है।
दक्षिण-पूर्वी हवाएँ
दिल्ली में बीते दिनों से लगातार दक्षिण-पूर्वी हवाएँ चल रही हैं जो मॉनसून को आगे बढ़ने नहीं दे रहीं।
मौसम विभाग का कहना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि इन्हीं मौसमी परिस्थितियों के कारण दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में मॉनसून देरी कर रहा है।
मौसमी परिस्थितियाँ
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की यह पूर्वानुमान की गलती नहीं है बल्कि मौसमी परिस्थितियों का परिणाम है जिसके कारण मॉनसून धीमा हुआ है।
3-4 दिनों में बदलेगी स्थिति
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले तीन से चार दिनों में मौजूदा मौसम में बदलाव आने वाला है।