यूपी विधानमंडल शीतकालीन सत्र शुरू, दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि, कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

by Manu
up winter session

लखनऊ, 19 दिसंबर 2025: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई। सत्र 24 दिसंबर तक चलेगा। कुल चार कार्य दिवस होंगे। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा।

सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने को तैयार है।

सत्र के प्रमुख एजेंडे में 22 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसी दिन वंदे मातरम् विषय पर पांच घंटे की विशेष चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में यह जानकारी दी थी।

23 और 24 दिसंबर को विधायी कार्य और अन्य चर्चाएं होंगी।

ये भी देखे: कोडीन विवाद पर सीएम योगी-अखिलेश की बिच शायरी वार, देखें किसने क्या कहा ?

You may also like