लखनऊ, 03 जून 2025: UP Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश कैबिनेट (UP Cabinet Meeting) की बैठक में 11 में से 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें निवेश, रोजगार, और पर्यटन को बढ़ावा देने वाले महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं। कैबिनेट ने निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिसमें हल्दीराम उद्योग के लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) को भी स्वीकृति दी गई। इससे राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।
अग्निवीरों के लिए आरक्षण
सरकार ने अग्निवीरों को उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी भर्ती में 20% क्षैतिज आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लिया। यह आरक्षण सामान्य, SC, ST, और OBC सभी वर्गों में लागू होगा। साथ ही, अग्निवीरों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। यह कदम अन्य राज्यों (हरियाणा और ओडिशा में 10% आरक्षण) और केंद्रीय बलों (CISF, BSF) की तुलना में अधिक उदार है। पहला बैच 2026 में भर्ती होगा।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS)
सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए 2,000 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण तेजी से चल रहा है। प्रत्येक जिले में 75 भवन बनाए जाएंगे, जहां लाभार्थियों को उचित दर पर राशन उपलब्ध होगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इसकी पुष्टि की।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अहम निर्णय
पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए “होम स्टे लॉज” नीति को मंजूरी दी गई। इसके तहत 1 से 6 कमरों वाले होम स्टे लॉज बनाए जा सकेंगे। इनकी अनुमति जिला मजिस्ट्रेट (DM) और पुलिस अधीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SP/SSP) देंगे। यह कदम छोटे स्तर पर पर्यटक आवास सुविधाओं को बढ़ाएगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।
ये भी देखे: सीएम योगी ने किया इलाहाबाद हाईकोर्ट में 640 करोड़ रुपये की मल्टीपर्पज बिल्डिंग का लोकार्पण