शाहरुख खान की अनदेखी तस्वीरें वायरल! 1990 के SRK की झलक

by chahat sikri
शाहरुख खान की अनदेखी तस्वीरें वायरल!

Unseen Pictures of Shahrukh Khan: अमर तलवार जो शाहरुख खान के साथ करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में एक छोटी सी भूमिका में नजर आए थे। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सुपरस्टार की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। प्रशंसकों ने इन तस्वीरों पर बेहद प्यार से प्रतिक्रिया दी है।  क्योंकि शाहरुख खान इन नई अनदेखी तस्वीरों में बेहद शानदार लग रहे हैं।

जानिए अमर तलवार ने तस्वीरों के बारे मे क्या बताया?

अमर तलवार ने बताया कि ये तस्वीरें 1990 की हैं।  शाहरुख खान के मेगा सुपरस्टार बनने से कुछ पहले की ये मोनोक्रोम शॉट हैं। जिनमें से एक में शाहरुख एक पल को कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं।

अमर तलवार ने लिखा अपनी पुरानी तस्वीरें देख रहा था।  तो मुझे ये तस्वीरें मिलीं जो मैंने शाहरुख खान के साथ अपने बेटे टैली के साथ 1990 के आसपास बॉलीवुड में जाने से पहले ली थीं।

उन्होंने कहा शाहरुख और मैंने TAG (बैरी जॉन्स थिएटर एक्शन ग्रुप) के कुछ नाटकों में साथ काम किया था – रफ क्रॉसिंग और हूज़ लाइफ इज़ इट एनीवे और फिर तीसरे नाटक, लेंड मी ए टेनर में। बैरी ने मुझे उस भूमिका में कास्ट किया, जिसे वह शाहरुख से करवाना चाहते थे।  लेकिन तब तक शाहरुख मुंबई, बॉलीवुड के लिए निकल चुके थे और बाकी सब इतिहास है – मुझे लगता है!

अमर तलवार को मंदिरा बेदी के साथ 1994 के टीवी शो शांति में राज ‘जीजे’ सिंह की भूमिका के लिए जाना जाता है।

दूसरी ओर शाहरुख ने 1988 में फौजी के साथ टेलीविजन में अपना करियर शुरू किया। 1992 में उन्होंने दीवाना के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और फिर 1993 में बाजीगर और डर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ वह अब तक के सबसे बड़े सुपरस्टार बनने की राह पर थे।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान का खुलासा—काम न करने पर ध्यान की अवस्था में चले जाते हैं!

You may also like