केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बढ़ाई सुरक्षा

by TheUnmuteHindi
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बढ़ाई सुरक्षा

पटना, 14 अक्तूबर : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर नजर आ रही हे तथा हाल ही में सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा में फेरबदल किया गया है। जानकारी के अनुसार अब गृह मंत्रालय ने उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। पहले उनकी सुरक्षा में एसएसबी के कमांडो तैनात थे। वहीं अब सीआरपीएफ के कमांडो उन्हें सुरक्षा देंगे। चिराग पासवान की सुरक्षा में कुल 33 सुरक्षागार्ड तैनात रहेंगे। इनके साथ ही 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड वीआईपी के घर पर रहेंगे। इसके अलावा 6 राउंड द क्लॉक पीएसओ, तीन शिफ्ट में आर्म्ड स्कॉर्ट के 12 कमांडो, वाचर्स शिफ्ट में 2 कमांडो और 3 ट्रेंड ड्राइवर राउंड द क्लॉक मौजूद रहेंगे। यह कदम सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है।

You may also like