नई राहें प्रोजैक्ट अधीन सल्म एरिया के बच्चों के लिए यातायात की सुविधा के लिए ई- रिक्शा बांटे
पटियाला : पटियाला जिला प्रशासन की तरफ से स्कूल शिक्षा से वंचित और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को फिर स्कूलों तक पहुंचाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोजैकट नई राहें शुरू किया गया था, इसके अंतर्गत आज दो ई- रिक्शे बांटे गए। यहां जिला परिषद काम्प्लैक्स में एक समारोह दौरान पढऩा है पढ़ाना है, सब को साथ ले कर जाना है के अंतर्गत अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( ग्रामीण विकास) अनुप्रिता जौहल ने यह रिक्शे प्रदान करते बताया कि एस.सी. कार्पोरेशन और माधव के. आर. जी. एनवायरमैंटल सोलूशन प्राइवेट लिमिटड गांव अकालगढ़, भादसों की तरफ से सी.एस.आर. फंड के अंतर्गत 1 लाख 18 हजार रुपए के सहयोग तहत 2 लाख 36 हजार रुपए के साथ खरीदे 2 ई- रिक्शे जरुरतमंद लाभपात्रियोंं को प्रदान किये गए हैं।
अनुप्रिता जोहल ने लाभपात्रियोंं को बधाई देते हुए कहा जहाँ इन लाभपातरियों को आजीविका का नया प्रयास मिला है, वहां सल्म एरीए के गरीब 35 विद्यार्थियों को पास के स्कूलों तक मुफ्त ले कर जाने के लिए सहायता मिली है। इस मौके माधव के आरजी के प्रतिनिधि जीएमएचआर विजय मोहन, सीएसआर इंचार्ज गुरमीत ङ्क्षसह से अतिरिक्त डीपीएम रीना रानी आदि मौजूद थे।
नई राहें प्रोजैक्ट अधीन सल्म एरिया के बच्चों के लिए यातायात की सुविधा के लिए ई- रिक्शा बांटे
53