Una News: ऊना में स्वाइन फ्लू से युवती की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

by Manu
स्वाइन फ्लू

ऊना, 30 अक्टूबर 2025: ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल में चौकीमन्यार गांव की 21 साल की युवती की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग फौरन अलर्ट हो गया। मृतका के परिजनों समेत 5 सैंपल जांच के लिए भेजे।

एक टीम गठित की गई है, दवाइयां बांटी गईं और लोगों को स्वाइन फ्लू के बारे में जागरूक किया गया है। युवती को बुखार सिरदर्द और सांस की तकलीफ हुई। परिजन सीएचसी धुसाड़ा ले गए।

तबीयत बिगड़ती गई तो डॉक्टरों ने ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया। सुधार न होने पर पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया जिसके बाद स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखे।

अगले दिन टेस्ट पॉजिटिव आया। चिकित्सा प्रयासों के बावजूद 28 अक्टूबर को मौत हो गई। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि घटना के बाद टीमें गांव पहुंचीं। परिजनों और आसपास वालों के सैंपल लिए। विभाग अब सतर्कता बरत रहा है।

ये भी देखे: महाराष्ट्र न्यूज: मुंबई में फ्लू के मामलों में 40% की हुई वृद्धि, डॉक्टरों ने दी सलाह

You may also like