यूक्रेन ने रूसी चापर पर ड्रोन से किया हमला, किया ध्वस्त
हमले के कारण घबराया रूसी पायलट
नई दिल्ली, 1 जनवरी : रूस और यूके्रेन का युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा, दोनों द्वारा एक दूसरे पर हवाई तथा ड्रोनों के द्वारा हमले किए जा रहे हैं। अब यूक्रेन के ड्रोन ने पहली बार किसी रूसी चॉपर को निशाना बनाया है। हमला होते ही रूस का हेलीकॉप्टर पायलट पैनिक हो गया। इसकी जानकारी यूक्रेनी इंटेलीजेंस सर्विस द्वारा रेडियो कॉल को इंटरसेप्ट करने के बाद हुई। मंगलवार को काला सागर के ऊपर उड़ रहे दो रूसी हेलीकॉप्टर को यूक्रेन के नवल ड्रोन ने निशाना बनाया। इस हमले में एक हेलीकॉप्टर पूरी तरह तबाह हो गया, जबकि दूसरे को नुकसान पहुंचा। हमले के कारण घबराए पायलट ने आगे कहा, एक विस्फोट हुआ और मैं उसकी चपेट में आ गया। हलमा पानी से हुआ। तभी एक और हमला हुआ। मुझे नहीं पता कि वह कहां गया। लेकिन पहला वाला सीधा मुझ पर लगा और विस्फोट हो गया। मुझे हेलीकॉप्टर पर इसका अहसास हुआ। कुछ सिस्टम फेल हो गए हैं।
यूक्रेन की मिलिट्री इंटेलीजेंस ने किया वीडियो शेयर
यूक्रेन की मिलिट्री इंटेलीजेंस सर्विस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें रूस के एमआई-8 हेलीकॉप्टर को यूक्रेन के मागूरा वी5 नवल ड्रोन की मदद से मार गिराया गया है। वीडियो में ड्रोन बोट के आस-पास पानी पर गोलियों की बौछार दिखाई दे रही है। ऐसा लगता है कि उस पर हमला हुआ था। वीडियो में हेलीकॉप्टर की थर्मल इमेज दिखाई दे रही है। साथ ही एक मिसाइल फायर होता दिखता है।वीडियो ज्यादा स्पष्ट नहीं है। पानी के पास काफी ज्यादा हलचल हो रही है। ऐसा पता चलता है कि हेलीकॉप्टर पर हमला हुआ और वह समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रेडियो कम्युनिकेशन को इंटरसेप्ट करने के बाद पायलट की आवाज साफ हुई। इसमें पायलट कह रहा है, 482, मुझ पर हमला हुआ है। मैं नीचे रहा हूं।
यूक्रेन ने रूसी चापर पर ड्रोन से किया हमला, किया ध्वस्त
हमले के कारण घबराया रूसी पायलट
96
previous post