8
उधमपुर, 03 फ़रवरी 2026: Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के जोफड़-रामनगर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार यह ग्रुप पहले तीन आतंकियों का था जिसमें दिसंबर के तीसरे सप्ताह में जुबैर नामक आतंकी मुख्य समूह से अलग हो गया था। अब बाकी दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। ये दोनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े आतंकवादी बताए जा रहे हैं।
सुरक्षाबल घटनास्थल पर पूरी तैयारी के साथ तैनात हैं। भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ऑपरेशन चला रही है। इलाके को घेर लिया गया है ताकि आतंकवादी भाग न सकें। स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश जारी है।
ये भी देखे: Udhampur Encounter: उधमपुर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद