बलिया, 18 अगस्त 2025: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई।
पहली घटना में, छपरा-बलिया रेल खंड पर रघुनाथ पुर गांव के पास सुबह 26 वर्षीय विशाल वर्मा का शव रेल पटरी पर मिला। थाना प्रभारी अजय कुमार पाल ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी विशाल रविवार रात ट्रेन से रेवती जा रहा था। आशंका है कि वह चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
दूसरी घटना में, थाना क्षेत्र के छाता रेल क्रॉसिंग के पास 36 वर्षीय शमीम नट की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शमीम छाता गांव का निवासी था और अपनी बीमारी से काफी परेशान था।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
ये भी देखे: बलिया में टॉफी का लालच देकर दो बच्चों के साथ कुकर्म, आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज