मोगा, 27 जनवरी 2026: मोगा जिले की अनाज मंडी में सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान एक हादसा हो गया। एनसीसी कैडेट्स में शामिल दो छात्राएं अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। अधिकारियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
दोनों छात्राएं कस्बा कोट ईसे खां स्थित श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल की नौवीं कक्षा की हैं। एक छात्रा का नाम नवजोत कौर है जो गांव गगड़ा की रहने वाली है। दूसरी छात्रा नवदीप कौर है जो खोसा कोटला की निवासी है। दोनों परेड में हिस्सा लेने के लिए आई थीं।
घटना तब हुई जब मंच पर मंत्री संबोधन दे रहे थे। परेड की तैयारी में खड़ी दोनों छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद एनसीसी स्टाफ और प्रशासनिक अधिकारियों ने फौरन कार्रवाई की। सरकारी एंबुलेंस से उन्हें मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों छात्राओं की हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें सामान्य बताया। फिलहाल दोनों पर नजर रखी जा रही है।
ये भी देखे: पंजाब में गणतंत्र दिवस 2026 पर सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा