दो बेटों ने मां को उतारा मौत के घाट

by TheUnmuteHindi
दो बेटों ने मां को उतारा मौत के घाट

दो बेटों ने मां को उतारा मौत के घाट
ग्वालियर, 14 दिसंबर : गलवालियर में दिल को झिंझोड़ देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर दो कलयुगी बेटों ने खुद की मां को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार दो बेटों ने अपनी बूढ़ी मां को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। लेकिन इससे पहले उन्होंने उसे खूब प्रताडि़त किया था। स्थानीय लोगों ने इस बारे में जो बातें बताई, वह किसी की भी आंखें भर जाएंगी। लोगों ने बताया कि कमला देवी करीब 88 साल की थीं। उनके दो बेटे थे, डालचंद और प्रेम नारायण उर्फ पप्पू। कमला देवी चलने-फिरने में समर्थ नहीं थीं। प्रेम नारायण कोटा वाला मोहल्ला में किराए के मकान में रहता है। वह अपनी मां को किराए के मकान में ले जाना नहीं चाहता था। वहीं दूसरा भाई डालचंद राय कॉलोनी में अपनी सास के घर में रहता था। उसकी पत्नी भी बूढ़ी मां को रखने के पक्ष में नहीं थी। इसलिए दोनेां ने मिलकर मां को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may also like