कनाडा में दो पंजाबी युवकों की गोली मारकर हत्या, परिवारों में मचा कोहराम

by Manu
कनाडा हत्या

मानसा, 15 दिसंबर 2025: बुढलाडा क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर आई है। गांव बारेह और उरद सहदेवाला के दो युवकों की कनाडा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

मृतक युवकों की पहचान बारेह गांव के 27 वर्षीय गुरदीप सिंह और उरद सहदेवाला के 20 वर्षीय रणवीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों की हत्या कनाडा के एडमंटन शहर में हुई। परिजनों ने बताया कि दोनों ढाई साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गए थे।

दोनों युवक अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए कार से निकले थे। रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कनाडाई पुलिस ने जांच शुरू कर दी। लेकिन अभी हमलावरों का पता नहीं चला है।

ये भी देखे: कनाडा के सरी में पंजाबी उद्योगपति दर्शन सिंह की हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

You may also like