दो पुलिस कांस्टेबलों को उच्च अधिकारियों ने किया निलंबित
वाराणसी, 21 जनवरी : अपने कार्यांे में भारी लापरवाही करने पर दो पुलिस कांस्टेबलों पर उच्च अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कार्य में लापरवाही पर दो हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए तीन सालों में हुई चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी, लूट, रंगदारी, टप्पेबाजी, रंगदारी आदि घटनाओं में पकड़े गए बदमाशों को चिह्नित करके डोजियर तैयार की जिम्मेदारी थानों पर तैनात क्राइम मुंशियों को दी थी। उनके कार्यों की समीक्षा के दौरान सिगरा थाना तैनात क्राइम मुंशी हेड कांस्टेबल अमरीश कुमार राय व कोतवाली में नियुक्त सुनील कुमार भारती के कार्यों में लापरवाही पाया। उनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही किया। उन्होंने कहा कि जो भी अपने कार्य में लापरवाही करेगा, उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
दो पुलिस कांस्टेबलों को उच्च अधिकारियों ने किया निलंबित
69