नई दिल्ली, 3 अक्तूबर : महाराष्ट्र के पुणे में गत दिवस एक विमान हादसा होने के कारण दो पायलटों और एक इंजीनियर की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार लोकसभा सदस्य और राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने बताया कि उन्हें बुधवार को उसी हेलीकॉप्टर से मुंबई से रायगढ़ जाना था, जिसे उनकी पार्टी ने किराए पर लिया था। पुलिस ने बताया कि दिल्ली स्थित निजी कंपनी ‘हेरिटेज एविएशन’ का हेलीकॉप्टर मुंबई के जुहू जा रहा था। सुबह 7.40 बजे यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के नजदीक बावधन क्षेत्र के एक पहाड़ी इलाके के पास हुई। पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। अग्निशमन विभाग के वाहनों के साथ हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।’ मृतकों की पहचान गिरीश कुमार, प्रीतम कुमार भारद्वाज और परमजीत सिंह के रूप में हुई है। इस हादसे के संबंध में जांच जारी है।
विमान हादसे में दो पायलट सहित एक अन्य की हुई मौत
52