बहराइच मामले में दो अन्य किए गिरफ्तार

by TheUnmuteHindi
बहराइच मामले में दो अन्य किए गिरफ्तार

नई दिल्ली, 28 अक्तूबर : बहराइच जिले के महाराजगंज में हुई हिंसा के दौरान पुलिस को मिले एक हजार से अधिक वीडियो फुटेज की वैज्ञानिक जांच के लिए आईटी विशेषज्ञ पुलिस की ‘‘विशेष टीम” का गठन कर वीडियो फुटेज जांच के लिए अलग नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसके तहत अब पुलिस ने वीडियो फुटेज से चिह्नित 2 और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद दोनों पक्षों से गिरफ्तार कुल आरोपियों की संख्या बढक़र 115 हो गई है। पुलिस की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को रामगोपाल मिश्र हत्याकांड में फरार चल रहे दो नामजद अभियुक्तों मारूफ और ननकऊ को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके अलावा वीडियो फुटेज से पहचान में आए 14 अक्टूबर को आगजनी व लूटपाट के आरोपी सुशील द्विवेदी व मन्नू नामक दो युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 13 व 14 अक्टूबर की साम्प्रदायिक हिंसा से जुड़े मामलों में अब तक दोनों पक्षों से 115 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिसे लेकर आगे भी जांच जारी है।

You may also like