राणा बलचौरिया हत्याकांड में दो मुख्य शूटर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, होंगे बड़े खुलासे

by Manu
राणा बलचौरिया

चंडीगढ़, 13 जनवरी 2026: मोहाली के सोहाना में 15 दिसंबर 2025 को कबड्डी प्रमोटर राणा बलचौरिया की गोली मारकर हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड के दो मुख्य शूटरों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शूटरों की पहचान करण पाठक और तरनदीप सिंह के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल STF और केंद्रीय एजेंसियों की मदद से की गई। दोनों शूटरों को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब लाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों अमृतसर के आदित्य कपूर उर्फ मक्खन और करण पाठक के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने में शामिल थे। ये तीनों डॉनी बल्ल गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

15 दिसंबर 2025 की शाम को सोहाना में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान राणा बलचौरिया पर हमला हुआ था। इस हमले में राणा की मौके पर ही मौत हो गई थी।

ये भी देखे: मोहाली में राणा बलचौरिया हत्या मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

You may also like