मनीमाजरा, 26 नवंबर : चंडीगढ़ में गत दिवस डेयोरा क्लब के पास दो बड़े धमाके होने से लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार इन धमाकों के पीछे दो युवक बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक विशेषज्ञ और अन्य जांच एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी। चश्मदीदों के अनुसार, सुबह बाइक पर सवार दो युवक क्लब के बाहर आए और धमाके करके मौके से फरार हो गए। ये धमाके बम से हुए हैं या किसी अन्य विस्फोटक सामग्री से, यह अभी स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल के पास स्थित सब्जी मंडी और स्कूल के कारण यह इलाका काफी व्यस्त रहता है। धमाकों के बाद लोग सहम गए और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के पास इक_ा हो गए। पुलिस ने तुरंत इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोट किस प्रकार का था और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस द्वारा उक्त मामले की बारीकी के साथ जांच की जा रही है।
चंडीगढ़ में क्लब के बाहर हुए दो जोरदार धमाके, दहले लोग
52
previous post