विस्फोट होने के कारण दो मकान क्षतिग्रस्त तथा दो महिलाओं की हुई मौत

by TheUnmuteHindi
विस्फोट होने के कारण दो मकान क्षतिग्रस्त तथा दो महिलाओं की हुई मौत

नई दिल्ली, 26 नवंबर :मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में हुए एक विस्फोट के कारण बड़ा हादसा होने का समाचार है, जिसमें दो महिलाओं की मौत होने तथा अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी अनुसार इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और कम से कम पांच अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राठौर कॉलोनी में हुई घटना के बाद मलबे में अब भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) समीर सौरभ ने बताया कि विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है और विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।

You may also like