कोकीन सेभरे कैप्सलों सहित दो फिलीपीनी गिरफ्तार
दिल्ली, 28 दिसंबर : विदेशी तस्करों द्वारा तस्करी करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोई ना कोई तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ रहा है। अब गत दिवस फिलीपीन के दो नागरिकों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने कोकीन से भरे 156 कैप्सूल निगल लिए थे।
इस संबंधी अन्य जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को पिछले दिनों बैंकॉक से यहां पहुंचने पर रोका गया। जांच के दौरान दोनों यात्रियों ने 17 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के कोकीन से भरे 156 कैप्सूल निगलने की बात स्वीकार की। सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों यात्रियों से कुल 156 कैप्सूल बरामद किए गए। बयान के अनुसार दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।
कोकीन सेभरे कैप्सलों सहित दो फिलीपीनी गिरफ्तार
51
previous post