पीआरटीसी की बस हादसाग्रस्त होने से दो की मौत व अन्य घायल

by TheUnmuteHindi
पीआरटीसी की बस हादसाग्रस्त होने से दो की मौत व अन्य घायल

संगरूर, 5 अक्तूबर : गत रात्रि संगरूर में हुए एक बड़े हादसे के कारण पीआरटीसी की बस हादसाग्रस्त हो गई, जिस कारण दो यात्रियों की मौत व अन्य सवारियों के घायलहोने की सूचना है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से चलकर बठिंडा जाने वाली पीआरटीसी की सरकारी एसी बस संगरूर पहुंचने से पहले भवानीगढ़ के समीप एक टेम्पो को बचाते समय अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खतानों में पलट गई। इस बस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई है, तो वहीं 19 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची एसटीएफ की टीम समेत राहगीरों ने सवारियों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला और सभी को एक एक करके अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां दो यात्रियों की मौत हो गई तथा अन्य उपचारााध्ीन हैं।

You may also like