ट्रंप ने पुतिन पर संघर्ष विराम के लिए डाला दबाव

by TheUnmuteHindi
ट्रंप ने पुतिन पर संघर्ष विराम के लिए डाला दबाव

ट्रंप ने पुतिन पर संघर्ष विराम के लिए डाला दबाव
अमेरिका, 9 दिसंबर : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का उल्लेख करते हुए लिखा, ‘‘ जेलेंस्की और यूक्रेन समझौता करना चाहेंगे और पागलपन बंद करना पसंद करेंगे। रविवार को टेलीविजन पर प्रसारित हुए साक्षात्कार में ट्रंप ने यह भी कहा कि वह यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता को कम करने और अमेरिका को नाटो से बाहर निकालने के लिए तैयार हैं। ये दो ऐसी धमकियां हैं जिनसे यूक्रेन, नाटो के सहयोगी और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा समुदाय के कई लोग चिंतित हैं। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन के साथ तत्काल संघर्ष विराम पर पहुंचने के लिए रविवार को कदम उठाने का दबाव डाला। उन्होंने इसे, अमेरिकी राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण में काफी समय शेष होने के बावजूद इस लड़ाई को समाप्त करने में बतौर निर्वाचित राष्ट्रपति अपने सक्रिय प्रयासों का हिस्सा बताया।

You may also like