ट्रंप ने भारत और चीन सहित अन्य देशों द्वारा लगाए जाते शुल्क की आलोचना की
कहा, अगले महीने से जवाबी शुल्क लगाएंगे
अमेरिका, 5 मार्च : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगातार नए फैसले लेकर लोगों को चौंकाया जा रहा है। वहीं आज राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन सहित अन्य देशों द्वारा उच्च शुल्क लगाए जाने की आलोचना की और इसे ‘‘बेहद अनुचित करार दिया। ट्रंप ने साथ ही घोषणा की कि अगले महीने से जवाबी शुल्क लगाए जाएंगे। राष्ट्रपति ने जवाबी शुल्क को लेकर अपना पक्ष रखा और कहा कि ये दो अप्रैल से लगाए जाएंगे। वह अन्य देशों से आयात पर वही शुल्क लगाना चाहते हैं, जो वे देश अमेरिका से होने वाले निर्यात पर लगाते हैं। ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत को अमेरिका के जवाबी शुल्क से नहीं बख्शा जाएगा और इस बात पर जोर दिया कि शुल्क संरचना पर कोई भी उनसे बहस नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे उत्पादों पर चीन का औसत शुल्क दोगुना हैज् और दक्षिण कोरिया का औसत शुल्क चार गुना ज्यादा है। जरा सोचिए, चार गुना ज्यादा और हम दक्षिण कोरिया को सैन्य रूप से तथा कई अन्य तरीकों से इतनी मदद देते हैं। लेकिन यही होता है। यह दोस्त और दुश्मन दोनों की तरफ से हो रहा है। यह प्रणाली अमेरिका के लिए उचित नहीं है।’’
ट्रंप ने भारत और चीन सहित अन्य देशों द्वारा लगाए जाते शुल्क की आलोचना की
कहा, अगले महीने से जवाबी शुल्क लगाएंगे
8
previous post