ट्रंप ने मेक्सिको व कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बनने के लिए कहा
अमेरिका, 10 दिसंबर :अमेरिका कनाडा और मेक्सिकों को अरबों के हिसाब के साथ सब्सिडी प्रदान कर रहा है। ऐसे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों को अमेरिका का हिस्सा बनने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो इन दोनों देशों को अमेरिका का हिस्सा बन जाना चाहिए। ट्रंप (78) ने धमकी दी है कि अगर कनाडा और मैक्सिको ने अपने अपने क्षेत्रों से अमेरिका में अवैध अप्रवासियों के प्रवाह को नहीं रोका तो वह दोनों देशों पर भारी शुल्क लगा देंगे। ट्रंप ने कहा, ‘हम कनाडा को हर साल 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की सब्सिडी दे रहे हैं। हम मैक्सिको को लगभग 300 अरब अमेरिकी डॉलर की सब्सिडी दे रहे हैं। हमें सब्सिडी नहीं देनी चाहिए। हम इन देशों को सब्सिडी क्यों दे रहे हैं? अगर हम उन्हें सब्सिडी दे रहे हैं, तो उन्हें (अमेरिका का) एक राज्य बन जाना चाहिए।’ अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद रविवार के ‘टॉक शो’ में ट्रंप का यह पहला साक्षात्कार था। उन्होंने कहा, ‘हम मैक्सिको को सब्सिडी दे रहे हैं, हम कनाडा को सब्सिडी दे रहे हैं और हम दुनियाभर के कई देशों को सब्सिडी दे रहे हैं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि सभी को समान, तीव्र और निष्पक्ष अवसर मिले।
ट्रंप ने मेक्सिको व कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बनने के लिए कहा
57
previous post