डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा को 51वां राज्य बताने पर टरुडो ने दी प्रतिक्रिया
कहा, हमारी संप्रभुता को किसी भी दबाव से चुनौती नहीं दी जा सकती
नई दिल्ली, 8 जनवरी : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बताने परे प्रतिक्रिया दी गई है। बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्रंप की टिप्पणियों पर त्वरित प्रतिक्रिया दी और स्पष्ट किया कि कनाडा का अमेरिका का 51वां राज्य बनने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा, कनाडा एक संप्रभु राष्ट्र है और हमारी संप्रभुता को किसी भी दबाव से चुनौती नहीं दी जा सकती। जानकारी के अनुसार टं्रप अपने पहले कार्यकाल के दौरान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर कनाडा का एक मैप शेयर किया, जिस पर उन्होंने ‘स्टेट ऑफ’ (यूएसए का राज्य) लिखा। इसके बाद कनाडा के नेताओं ने उनकी टिप्पणी पर तीव्र प्रतिक्रिया दी, जिससे एक नया अंतर्राष्ट्रीय विवाद उत्पन्न हो गया।
डोनाल्ड ट्रंप ने किए मैप्स पोस्ट
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट्स पर दो मैप्स पोस्ट किए। पहले मैप में कनाडा को अमेरिका के हिस्से के रूप में दिखाया गया था, जबकि दूसरे में ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की अपनी योजना का इशारा किया। इस विवादास्पद कदम के बाद कनाडा के विभिन्न नेताओं ने ट्रंप के बयान को न केवल अपमानजनक माना, बल्कि इसे उनकी गलत समझ का परिणाम भी बताया।
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा को 51वां राज्य बताने पर टरुडो ने दी प्रतिक्रिया
कहा, हमारी संप्रभुता को किसी भी दबाव से चुनौती नहीं दी जा सकती
69
previous post