ब्रैम्पटन के त्रिवेणी मंदिर प्रशासन ने रद्द किया कार्यक्रम

by TheUnmuteHindi
ब्रैम्पटन के त्रिवेणी मंदिर प्रशासन ने रद्द किया कार्यक्रम

ओटावा, 12 नवंबर : कनाडा के ब्रैम्पटन के त्रिवेणी मंदिर प्रशासन ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि पील क्षेत्रीय पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आयोजन के दौरान हिंसक प्रदर्शन की बेहद उच्च और आसन्न खतरे की संभावना है, जिसके कारण मंदिर में 17 नवंबर को प्रस्तावित ‘लाइफ सर्टिफिकेट इवेंट’ को हिंसक प्रदर्शन की धमकियों के चलते रद्द कर दिया गया है। मंदिर प्रशासन ने इस आयोजन पर निर्भर रहने वाले समुदाय के लोगों से माफी मांगी और अपनी गहरी निराशा व्यक्त की। बयान में कहा गया, हमें यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि अब कनाडा में हिंदू मंदिरों में जाने में कनाडाई नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

You may also like