होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिल की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक घायल

by Manu
होशियारपुर हादसा

होशियारपुर, 01 जनवरी 2026: पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर के गांव बोड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

थाना गढ़शंकर के एएसआई रविश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों की किसी तेज रफ्तार वाहन से टक्कर हुई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी युवकों की उम्र करीब 15 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शवों को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखे: होशियारपुर में दर्दनाक हादसा, चिंतपूर्णी रोड पर एम्बुलेंस खाई में गिरी, तीन की मौत, दो घायल

You may also like