कैथल, 28 जनवरी 2026: कुरुक्षेत्र रोड पर नेशनल हाईवे 152D के पास भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। मृतकों की पहचान कैथल की चिरंजीव कॉलोनी निवासी 74 वर्षीय देवराज उनकी पत्नी 72 वर्षीय उषा और उनके 45 वर्षीय बेटे सचिन के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवराज का शाहाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को इलाज पूरा होने के बाद वे अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार से कैथल वापस लौट रहे थे। हाईवे-152 के नजदीक पहुंचते ही अचानक सामने एक पशु आ गया। चालक संभल नहीं पाया। कार पशु से टकराई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा धंकी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल तीनों को कैथल के नागरिक अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
ये भी देखे: यमुनानगर हादसा: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 2 कांवड़ियों की मौत