महेंद्रगढ़, 28 मार्च 2025: महेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे 152डी पर दौंगड़ा अहीर टोल के पास चितलांग गांव के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ है।
सड़क किनारे खड़े कैंटर को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
जिसमे सड़क किनारे खड़े कैंटर को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी।टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर में सवार दोनों व्यक्ति ट्रक के टायरों के नीचे दब गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला और जांच शुरू कर दी है।
ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। जबकि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। यह हादसा नारनौल से दादरी की ओर जा रहे मार्ग पर हुआ है। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
अधिकारी के अनुसार
चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह ने बताया कि सड़क किनारे एक खाली ट्रक (पंजाब नंबर) खड़ा था, तभी पीछे से राजस्थान नंबर के कंक्रीट से भरे ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और अन्य प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
यह भी देखे: दिल्ली का असली रंग: व्लॉगर ने दिखाई दिल्ली की खूबसूरती