37
लाहौल, 21 जुलाई 2025: हिमाचल प्रदेश के लाहौल के दालंग में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां आर्मी कैंप के पास बने पानी के टैंक में नहाते समय दो प्रवासी मजदूरों के बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब बच्चे अपने माता-पिता के साथ नहीं थे, जो खेतों में काम करने गए थे।
जानकारी के मुताबिक, तीन बच्चे टैंक में नहाने गए थे, लेकिन दो बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। केलांग की डीएसपी रश्मि शर्मा ने घटना की पुष्टि की और बताया कि पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके माता-पिता को सौंप दिए गए। इस घटना से इलाके में गम का माहौल है।
ये भी देखे: Ambala News: अंबाला में महावीर पार्क के तालाब में डूबने से 2 किशोरियों की मौत