हिसार में मकान की छत ढहने से दर्दनाक हादसा, एक महिला की मौत, चार घायल

by Manu
हिसार

हिसार, 02 सितंबर 2025: हिसार जिले के कोथ कलां गांव में बीती रात करीब 2 बजे भारी बारिश के कारण एक मकान की छत ढहने से एक दुखद हादसा हो गया। इस घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी को मलबे से निकालकर जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 33 वर्षीय रायशा को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पति 35 वर्षीय आसीम और तीन बच्चों का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय परिवार गहरी नींद में था। लगातार हो रही भारी बारिश और मकान की जर्जर छत इस हादसे की वजह बनी। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मेहनत से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में मदद की।

ये भी देखे: हिसार में बच्चों से भरी स्कूल बस गड्ढे में गिरी, ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला

You may also like