ट्रैफिक पुलिस की तरफ से मोटर साइकिल के पटाखे बजाने वालों के खिलाफ कार्यवाही

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के भी चालान काटे

by TheUnmuteHindi
ट्रैफिक पुलिस की तरफ से मोटर साइकिल के पटाखे बजाने वालों के खिलाफ कार्यवाही

ट्रैफिक पुलिस की तरफ से मोटर साइकिल के पटाखे बजाने वालों के खिलाफ कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के भी चालान काटे
संगरूर, 17 जनवरी : जिला ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों खिलाफ सखत कार्यवाही करने की प्रक्रिया अमल में लाई हुई है। आज जिला ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाते हुए मोटरसाईकिलों के पटाखे मार कर आवाज प्रदूषण पैदा करने वालों खिलाफ कार्यवाही की। इस बारे जानकारी देते जिला ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज पवन कुमार शर्मा ने जानकारी देते बताया कि शहर में अलग- अलग स्थानों पर की गई जांच पड़ताल दौरान यह सामने आया कि कुछ मोटरसाईकिलों के चालक साईलेंसरों के द्वारा पटाखे मारते हैं जिस कारण जहां प्रदूषण पैदा होता है वहां ही यातायात नियमों का उल्लंघन भी होती है। उन्होंने बताया कि ऐसे शरारती अनसरों के चालान काटे गए और पटाखों के लिए इस्तेमाल किए जाते साईलेंसरों को उतार कर तोड़ दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस के जिला इंचार्ज पवन कुमार शर्मा ने यह भी बताया कि इस के अलावा ट्रैफिक पुलिस की तरफ से गई चैकिंग के दौरान दस्तावेजी कमियां पाए जाने पर 30 चालान भी काटे गए। उन्होंने बताया कि यह मुहिम लगातार जारी रखी जायेगी और नियमों की पालना न करन वालों विरुद्ध सखत कार्यवाही को अमल में लाया जायेगा।

You may also like