पंजाब का माहौल खराब करने के लिए शरारती तत्व रच रहे कनाडा के मंदिरों में शरारते : हरीश सिंगला
कनाडा के हिंदू सभा मंदिर में खालीस्तानीयो द्वारा हमला करना एक बड़ी साजिश की तरफ इशारा : हरीश सिंगला
पटियाला : शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप पंजाब प्रधान हरीश सिंगला ने आज पत्रकार वार्ता को संबोधन करते हुए कहा के कनाडा के प्रसिद्ध हिंदू सभा मंदिर में एक साजिश के तहत खालिस्तानियों द्वारा जो हमला किया गया है वह गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि हमेशा ही विदेशों में बैठकर खालिस्तानी आतंकवादी पंजाब की अमन शांति को भंग करने के लिए और पंजाब में आतंकवाद की दहशत पैदा करने के लिए नई-नई साजिशे रचते रहते हैं।
सिंगला ने कहा कि उसी कड़ी के तहत कनाडा के प्राचीन हिंदू सभा के मंदिर में सरेआम हमला करके वहां पर आए हुए श्रद्धालुओं से मारपीट करना अति निंदनय है जो सीधा-सीधा अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है कि ब्राम्पटन के हिंदू मंदिरको निशाना बनाकर पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है इसका रिएक्शन पूरे संसार में देखने को मिल रहा है लेकिन एक खुशी की बात यह है की कैनेडा का हिंदू इकट्ठा हो गया है।
सिंगला ने कहा कि कनाडा में हिंदुओं ने इकट्ठे होकर इन खालिस्तानियों की जो दौड़ लगवाई है वह काबिले तारीफ है उन्होंने साबित कर दिया है कि हिंदू समाज को कमजोर न समझा जाएं वह बेशक विदेश में बैठे हैं लेकिन अपने भारत को और भारत की शान तिरंगे को अपना मान समझते हैं और उसकी रक्षा कहीं भी बैठकर कर सकते हैं आज कनाडा के हिंदुओं ने पूरे वर्ल्ड में भारत का नाम ऊंचा किया है।
शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप के प्रधान हरिश सिंगला ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर सनातन धर्म पर हमला याअपमान कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकते आज जो इन खालस्तानीयो आतंकवादियों ने कैनेडा में हमला किया है वह हिंदू सभा के मंदिर पर हमला नहीं पूरे सनातन धर्म पर हमला है सभी सनातनियों को एकजुट होना होगा और इन देश विरोधी ताकते को खालीसतनियो को मुंहतोड़ जवाब देना होगा तभी हिंदू समाज सम्मान पूरे संसार में बचा रहेगा।
हरीश सिंगला ने कहा कि हम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि जिन लोगों ने हिंदू सभा के मंदिर पर हमला करके सनातन धर्म को चैलेंज किया है केंद्र सरकार कैनेडा सरकार से बात कर कनाडा के प्रधानमंत्री टुडे से बात करके उन खालिस्तानियों को सख्त-शत सजा दिलाई जाए और जो हिंदू लोग कैनेडा सरकार द्वारा हिंदू पकड़े गए हैं उनको तुरंत छुड़वाया जाए क्योंकि हिंदुओं ने पहल नहीं की हिंदुओं ने तो अपना बचाव किया है।
जब वह लोग हमारे धर्म पर ही अटैक करने के लिए आ गए तो हम लोग अपने बचाव के लिए कुश ना करें बड़े ही दुख की बात है कि खालिस्तानियों को सरेआम प्रदर्शन करने की इजाजत दी जा रही है और हिंदुओं को अपना धर्म और अपना समाज बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन करने की भी अनुमति कैनेडा सरकार नहीं दे रही । हरीश सिंगला ने कनाडा सरकार को चेतावनी थी के वह अपने देश से खालिस्तान आतंकवातियों को तुरंत डीपोर्ट करके भारत भेजे भारत में हम इनसे खुद निपट लेंगे शिवसेना इन खालिस्तान आतंकवादियों से निपटने में सक्षम है किसी भी देश के गद्दार को शिवसेना ने ना कभी बख्शा और न ही कभी बक्शेग इनको अच्छी तरह से सबक सिखाया जाएगा। इस मौके अश्वनी अरोड़ा, जोनी धर्मकोट, काका राम आदि नेता हाजिर रहे।
पंजाब का माहौल खराब करने के लिए शरारती तत्व रच रहे कनाडा के मंदिरों में शरारते : हरीश सिंगला
कनाडा के हिंदू सभा मंदिर में खालीस्तानीयो द्वारा हमला करना एक बड़ी साजिश की तरफ इशारा : हरीश सिंगला
54